इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व बीटीसी) व डीपीएसई (एनटीटी) संबद्धता 2018-19
की विज्ञप्ति जारी हो गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने निर्देश
दिया है कि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कालेज संबद्धता पाने के लिए 22
मार्च तक अपने जिले के डायट प्राचार्य को आवेदन पत्र उपलब्ध कराएं।
इस
आवेदन पर जिला स्तरीय समिति निर्णय करेगी और कालेज का स्थलीय निरीक्षण करने
के बाद अपनी रिपोर्ट छह अप्रैल तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
इलाहाबाद को भेजेंगे। सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को इस
संबंध में राज्य स्तरीय समिति की बैठक होगी। 25 अप्रैल तक समिति के निर्णय
पर शासन मुहर लगाएगा। 30 अप्रैल को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
संबंधित कालेजों को संबद्धता का प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसमें उन्हीं
कालेजों को संबद्धता मिलेगी जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षा परिषद ने दो वर्ष का
पाठ्यक्रम चलाने की मान्यता दी है। आवेदन का प्रारूप परीक्षा नियामक की
वेबसाइट पर अपलोड है। आवेदन पत्र के साथ 50 हजार प्रक्रिया शुल्क व एक हजार
आवेदन शुल्क भी देना होगा।डीएलएड कालेज संबद्धता की विज्ञप्ति जारी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें