इलाहाबाद : पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक
अफसर बनने का कई अभ्यर्थियों का सपना थोड़ी सी चूक के चलते चकनाचूर हो गया।
मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित तारीख तक आवेदन न कर पाने वाले
अभ्यर्थियों और आवेदन में जिले व विषय का कोड गलत भर देने वाले 180
अभ्यर्थियों का प्रत्यावेदन उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा समिति ने खारिज
कर दिया है। 1सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा 2017 की मुख्य परीक्षा
17 मई 2018 को होनी है। इसमें शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल
कुल 14032 अभ्यर्थियों से आयोग ने ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से पांच फरवरी तक
मांगे थे जिनमें अभ्यर्थियों को दो वैकल्पिक विषयों और परीक्षा केंद्र के
लिए जिले का नाम चयनित कर आवेदन करना था। कई अभ्यर्थियों ने आयोग में
प्रत्यावेदन देकर कहा था कि वे निर्धारित तारीख तक आवेदन नहीं कर सके हैं,
इसलिए उन्हें मौका दिया जाए। जबकि तमाम अभ्यर्थियों ने वैकल्पिक विषय और
जिले का कोड गलत भर दिया था ऐसे अभ्यर्थियों ने आयोग से आग्रह किया था कि
उनके आवेदन फार्म में सुधार किया जाए। इन दोनों मामलों में प्रत्यावेदन
देने वाले अभ्यर्थियों संख्या 180 है। आयोग में मंगलवार को परीक्षा समिति
की हुई बैठक में ऐसे सभी प्रत्यावेदन खारिज कर दिए गए। परीक्षा नियंत्रक
अंजू कटियार ने जानकारी दी है कि मेंस में आवेदन के लिए अतिरिक्त अवसर दिए
जाने का कोई औचित्य नहीं पाया गया।
कोर्ट जाने की अभ्यर्थी कर रहे तैयारी : पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में
शामिल होने से वंचित अभ्यर्थी परीक्षा समिति के निर्णय के खिलाफ और अपने
भविष्य को देखते हुए कोर्ट जाने पर विचार करने लगे हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें