इलाहाबाद : डीएलएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर जनपद के पांच शिक्षकों
को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा 11 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश
दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बुंदेलखंड व बरकतउल्ला
विश्वविद्यालय से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की है।
1विकास
खंड कोरांव के प्राथमिक विद्यालय बसहा के सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार
यादव, विकास खंड करछना में प्राथमिक विद्यालय बरदहा कीं सहायक अध्यापक मंजू
शुक्ला, करछना ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय कैथी में सहायक अध्यापक रचना
सिंह, विकास खंड हंडिया में प्राथमिक विद्यालय बरौत-1 में कमल चंद, विकास
खंड प्रतापपुर में प्राथमिक विद्यालय बरेंद्र में सहायक अध्यापक करन
भारतीय, विकास खंड उरूआ में प्राथमिक विद्यालय तरवाई में सहायक अध्यापक
सतीश प्रजापति, विकास खंड प्रतापपुर के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में नीरज
सिंह, विकास खंड मेजा के प्राथमिक विद्यालय कोड़िहार-2 में सहायक अध्यापक
सरिता शुक्ला, विकास खंड सैदाबाद के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में अशोक
कुमार और विकास खंड मेजा में प्राथमिक विद्यालय कोना के सहायक अध्यापक
नितिन साहू का वेतन रोका गया है। 1जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा
ने कहा कि उपरोक्त परीक्षार्थियों की डीएलएड एवं स्नातक परीक्षाफल की जांच
कराई गई। उनकी डिग्री फर्जी पाई गई है। इस कारण इन शिक्षकों के वेतन रोका
गया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। जिन
शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनकी जानकारी दस्तावेज नहीं होने के
कारण बीएसए नहीं दे सके।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें