इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2018 का आयोजन 11
अप्रैल को होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में
46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय को नोडल
केंद्र बनाया गया है।
नोडल केंद्र के समन्वयक प्रो. जेएन मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर
कुल 23,103 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के
लिए कुल 92 आब्जर्वर 23 केंद्र निरीक्षक बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रथम
पाली में आठ से 11 बजे व दूसरी पाली में एक से चार बजे रखी गई है। परीक्षा
के आधा घंटा पहले ही केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश पत्र की फोटो
कॉपी व एक फोटो उस पर चिपकाकर साथ लाना होगा। एक कॉपी प्रवेश पत्र की जमा
कर ली जाएगी। फोटो प्रवेश पत्र पर वही चिपकाना होगा जिसे आपने फार्म में
लगाया है। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में आनलाइन ऑफ कैंपस काउंसिलिंग की
सुविधा उपलब्ध रहेगी।1उधर, संगम सभागार में हुई बैठक में डीएम सुहास एलवाई
ने बताया कि परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्टेट भी तैनात किए गए हैं।
केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें