लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों
राज्य कर्मचारी 12 अप्रैल को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन
करेंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में मुख्य संयोजक जेएन तिवारी ने बताया कि
उन्होंने विभिन्न राज्य कर्मचारियों के संगठन को पत्र लिखकर आग्रह किया है
कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए इस प्रदर्शन में सहयोग दें।
उन्होंने
कहा कि 12 को वह कर्मचारियों के हित में गिरफ्तारी देने से भी नहीं
चूकेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जेएन तिवारी गुट की महामंत्री शशि
सिंह ने बताया कि जनजागृति के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, श्यामा प्रसाद
मुखर्जी सिविल अस्पताल सहित अन्य केन्द्रों पर जन सभाओं का आयोजन किया गया
है।
लखनऊ : पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग पर कर्मचारी संगठन, प्रदेश
सरकार के सामने आने की तैयारी में हैं। सोमवार को लोक निर्माण विभाग में
उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में हुई बैठक के
दौरान यह निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने कहा कि नई पेंशन नीति का लगातार
प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से जुड़े संगठन भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने
कहा कि सरकार ने अगर जल्द हमारी मांगों को पूरा न किया तो कर्मचारी नोटा
दबाने या सरकार के खिलाफ जाने का फैसला ले सकते हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें