इलाहाबाद : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय उप्र आगामी मई में करीब
तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों की एक साथ सेमेस्टर परीक्षा कराने जा रहा है।
इसके लिए अब तक 80 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम
तारीख 16 अप्रैल है। परीक्षा व मूल्यांकन के लिए इस बार विशेष तैयारियां
जोरों पर चल रही हैं, कई नए प्रस्ताव अफसरों को भेजे गए हैं।
डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2013, 2014, 2015 और 2017 के अभ्यर्थी मई माह में
एक साथ इम्तिहान देंगे। इसमें 2017 के पहले सेमेस्टर, 2015 के तीसरे
सेमेस्टर व अन्य दो वर्षो के अवशेष और अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा
देनी है। इस संबंध में सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने पहले ही निर्देश जारी किए
हैं। कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अंतिम तारीख बाद
अभ्यर्थियों को अलग से मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि अब तक परीक्षा की
तारीखों का एलान नहीं हुआ है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें