हसनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को तोहफा
देते हुए बिजली बिल पर सरचार्ज माफ कर प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना
शुरू करने का ऐलान किया।
पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रदेश की हालत बिगाड़ने का
आरोप लगाते हुए कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है उस समय से प्रदेश में
खुशहाली है। जब तक खेत में गन्ना खड़ा रहेगा उस समय तक चीनी मिल बंद नही
होंगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1745 रुपये प्रति कुंतल दिए जाने के साथ ही
24 घंटे बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक लाख 62 हजार पुलिस
कर्मियों व एक लाख 35 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान भी किया है।
गुरुवार को नुमाईश ग्राउंड में ग्राम स्वराज सम्मेलन को संबोधित करते
हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को प्राथमिकता दी। हर वर्ग के लोगों को
प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा सूबे में भाजपा की सरकार बनने के
बाद सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ किया गया। अमरोहा जनपद के 48 हजार
किसानों का कर्ज माफ किया गया है। मौजूदा समय में किसान चीनी मिलों की
स्थिति को लेकर संशय में हैं। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब
तक एक किसान के खेत में गन्ना रहेगा उस समय तक चीनी मिल चलेंगी। किसानों
को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसानों का सरचार्ज माफ करते
हुए एकमुश्त समाधान योजना शुरू करने का ऐलान किया।
कहा गेहू का समर्थन मूल्य 1745 रुपए प्रति कुंतल दिया जा रहा है। साथ
ही किसानों को 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया। किसानों का आह्वान करते
हुए कहा कि वह सरकार का सहयोग करें, सरकार किसानों का सहयोग करेगी।
किसानों के साथ भेदभाव करने वालों की जगह जेल होगी। विकास कार्यों के बारे
में कहा कि भाजपा सरकार ने 24 घंटे के भीतर बूचड़खाने बंद कराए हैं। अब तक
प्रदेश में 11 लाख लोगों को आवास देने के साथ ही 55 हजार बिजली कनेक्शन
देने का काम किया है।
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय रोजगार न होने के कारण युवा
सड़कों पर दौड़ते थे, लेकिन अब रोजगार (नौकरियों) के लिए दौड़ते हैं। उन्होंने
जल्दी ही प्रदेश में एक लाख 62 हजार पुलिस कर्मियों व एक लाख 35 हजार
शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान भी किया। कहा कि नौकरी में रिश्वत व
भ्रष्टाचार में शामिल रहने वालों को जेल भेजने के साथ ही उनकी संपत्ति भी
जब्त की जाएगी।
कानून व्यवस्था पर बोलते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गुंडे-बदमाशों
के कारण लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। बेरोजगारी थी, महिलाएं सुरक्षित
नहीं थीं। परंतु अब प्रदेश से गुंडे बदमाश पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बंद
पड़े उद्योग धंधों को भी शीघ्र ही चालू कराने की घोषणा की। भाजपा ने जनता को
कानून का राज होने का अहसास कराया है।
विरोधी दलों पर राजनीतिक पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने देश में बदलाव
की नींव वर्ष 2014 में रख दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है।
जनता ने जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों को पराजित किया है। इस
दौरान मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
करने के साथ ही हसनपुर में दमकल केंद्र स्थापना की घोषणा भी की है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें