इलाहाबाद : योगी सरकार की सबसे बड़ी 68500 सहायक अध्यापक भर्ती का
रास्ता साफ हो गया है। टीईटी 2017 में पूछे गए विवादित सवालों के मामले में
भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को बड़ी राहत मिली है, 16 सवालों में
से विशेषज्ञों की जांच में 13 सवाल सही पाए गए हैं।
कोर्ट ने दो प्रश्नों
के अंक सभी अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स के रूप में देने का निर्देश दिया
है। इन अंकों का लाभ करीब 4500 नए अभ्यर्थियों को मिलेगा और वह शिक्षक
भर्ती के दावेदार बनेंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती
पिछले माह हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद अटक गई थी। छह मार्च को कोर्ट की
एकल बेंच ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि टीईटी 2017 से 14 प्रश्न हटाकर नए
सिरे से परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने विषय विशेषज्ञों
से विवादित 16 प्रश्नों का नए सिरे से मूल्यांकन कराया, इसमें 13 प्रश्नों
के जवाब वही मिले जो परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर उत्तरकुंजी में
दिए गए थे। एक प्रश्न पर सचिव पहले ही ग्रेस मार्क्स दे चुकी हैं, जबकि दो
अन्य प्रश्नों पर विभाग ने ग्रेस मार्क्स देने पर सहमति जताई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें