विधि संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के
प्राथमिक विद्यालयों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में रिक्त सीटों
पर उन शिक्षा मित्रों को समायोजित करने की मांग को नामंजूर कर दिया है,
जिन्होंने सहायक अध्यापक पद की न्यूनतम अर्हता पूरी कर ली है।
यह आदेश
न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने विकल प्रताप सिंह व अन्य की याचिका पर
दिया है।1याचिका में कहा गया कि याचीगण जिन विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं
उसी में उनकी सेवाएं सहायक अध्यापक के तौर पर निरंतर रखी जाए। याचिका में
कहा गया कि याचीगण सहायक अध्यापक पद की अर्हता पूरी करते हैं। न्यायालय ने
कहा कि 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस
आधार पर याचिका को खारिज कर दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें