लखनऊ : यूपी बोर्ड के तहत संचालित स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो
चुकी है, मगर एनसीईआरटी की किताबों का पता नहीं। अभिभावक बुक मार्केट की
खाक छान रहे हैं पर उन्हें किताबें ढूंढ़े नहीं मिल रही हैं। वहीं डीआइओएस
द्वारा तीन चुनिंदा दुकानों पर किताबें उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा
है।
दरअसल माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नए सत्र में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू
किए जाने का फरमान जारी किया गया था। सत्र के शुरुआत से ही बच्चों को
किताबें मुहैया हों, इस ओर जिम्मेदारों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजा यह
रहा सत्र शुरू हुए 10 दिन होने को हैं, लेकिन अमीनाबाद, गोमती नगर, आलमबाग,
निराला नगर, महानगर, अलीगंज, विकास नगर व नाका समेत तमाम बुक मार्केट में
एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं है। इसके चलते बच्चों को बिना किताब ही
स्कूल जाना पड़ रहा। 1डीआइओएस का दावा : यूपी बोर्ड में कक्षा 9 से 12 तक
लागू हो रहे नए पाठ्यक्रम की किताबें अभिभावकों को ढूंढ़े नहीं मिल रही,
मगर डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह का दावा है कि अमीनाबाद की तीन चुनिंदा
दुकानों पर किताबें उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि अमीनाबाद स्थित पुस्तक
वाटिका, व्यापार सदन, शीतला बुक एजेंसी पर पर किताबों का स्टाक है। यहां
थोक पर किताबें उपलब्ध हैं।
एक सवाल यह भी:
डीआइओएस द्वारा किया गया दावा भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने तीन थोक
दुकानों के नाम बताए है। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या थोक की इन
दुकानों पर अभिभावकों को सीधे किताबें मिल सकेंगी।
देर से जारी हुआ प्रकाशकों का नाम : नया पाठ्यक्रम लागू किए जाने की घोषणा
शिक्षामंत्री द्वारा कई माह पूर्व की जा चुकी थी, मगर अधिकारियों द्वारा
होमवर्क न किए जाने के कारण प्रकाशकों का नाम भी समय पर जारी नहीं हुआ।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें