सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक तीन साल से पदोन्नति नहीं
होने से मायूस हैं। इस बार भी विभाग ने 20 अप्रैल तक पदोन्नति करने का
आश्वासन दिया था, मगर वह झूठा निकला। इसके बाद शिक्षक नेताओं और शिक्षकों
में नाराजगी है।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के तौर
पर तैनात करीब 200 शिक्षकों को पिछले तीन साल से पदोन्नति नहीं मिली है।
विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाती है, मगर
कभी वरीयता सूची में गड़बड़ी तो कभी किन्हीं कारणों से पदोन्नति लटकती रही
है। शिक्षक संगठनों ने कुछ महीने पहले विभागीय अधिकारियों से मिलकर
पदोन्नति की मांग रखी थी। विभाग ने 20 अप्रैल 2018 तक पदोन्नति करने का
आश्वासन दिया था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप
सिंह पंवार ने बताया कि विभाग तीन मई को काउंसिलिंग करने की बात कह रहा है।
यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें