जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए
भले ही प्रदेश सरकार नए नियम और कानून ला रही हो लेकिन सतही स्तर पर कुछ
नहीं हो पा रहा। जिले के 50 परिषदीय स्कूलों में पांच-पांच अंग्रेजी विषय
के शिक्षकों का चयन कर विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई का संचालन
किया जाना था। सत्र शुरू होने के बाद भी अब तक शिक्षकों की तलाश पूरी नहीं
हो सकी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी दस ब्लाकों से पांच-पांच विद्यालयों
का चयन कर कुल 50 विद्यालय ऐसे चयनित किए थे। जहां पर अंग्रेजी माध्यम की
शिक्षा देकर विद्यालयों को माडल स्कूल का दर्जा दिया जा सके। इन विद्यालयों
में कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई हो और बच्चों के साथ अभिभावक भी
पढ़ाई में रुचि ले। इस आशय को लेकर शुरुआती दौर में ही बीएसए पवन कुमार ने
विभाग के काबिल शिक्षकों की तलाश शुरू की। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में
पढ़ाने के लिए अंग्रेजी विषय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षकों को पात्र
माना गया। विभाग ने बकायदा इसके लिए आवेदन मांगे, और परीक्षा करा कर चयन की
बात कही। 250 शिक्षकों की जरूरत पर जिले में तैनात साढ़े पांच हजार
शिक्षकों के सापेक्ष कुल 94 शिक्षकों ने आवेदन कर परीक्षा दी। जिनका परिणाम
भी अधर में है। शिक्षा सत्र शुरु हो जाने के बाद भी विभाग अंग्रेजी माध्यम
के शिक्षकों की तलाश में माथा पच्ची कर रहा है। वहीं शिक्षक भी अंग्रेजी
माध्यम की पढ़ाई करने से कतराते नजर आ रहे हैं। यहीं कारण है कि विभाग के
कई बार प्रयास करने के बाद भी शिक्षक आवेदन करने व परीक्षा देने को तैयार
नहीं है। शायद उन्हें इस बात का डर है कि कहीं परीक्षा व साक्षात्कार के
दौरान उनकी कलई न खुल जाए। जबकि इंटरमीडिएट अंग्रेजी की योग्यता रखने वाले
शिक्षकों की जिले में कमी नहीं है। फिर भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन
नहीं हो पा रहा है। बीएसए पवन कुमार ने बताया कि आवेदन मांगे गए थे।
जिन्होंने आवेदन किया था, उनका परिणाम आना अभी शेष है। जल्द ही शिक्षकों का
चयन कर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई संचालित कराई जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें