रायबरेली : बछरावां के खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक के परिषदीय
विद्यालयों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षिका तथा एक
शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। वहीं, दो शिक्षक विद्यालय में आधे घंटे विलंब
से पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेज दी
है।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्य ने विकास क्षेत्र के
प्राथमिक विद्यालय सैदपुर बेहटा, कुबेरी खेड़ा, दहजुआ खेड़ा, राजा मऊ प्रथम,
रानी खेड़ा और रुस्तम खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब
खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय रुस्तम खेड़ा पहुंचे। वहां तैनात
प्रधानाध्यापक अनिल कुमार तथा सहायक अध्यापिका अंजू भाटिया आधा घंटा विलंब
से विद्यालय पहुंचीं। लगभग 10:30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक
विद्यालय सैदपुर बेहटा का निरीक्षण किया, जहां इंचार्ज सहायक अध्यापिका
ज्योति वर्मा अनुपस्थित मिलीं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सब्जी में तैनात
शिक्षामित्र सुधारानी अनुपस्थित रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी पद्म शेखर मौर्य
बताया कि अनुपस्थित और लापरवाह अध्यापकों की रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें