बलरामपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने शुक्रवार को पचपेड़वा
शिक्षा क्षेत्र के 18 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें चार
स्कूलों में अनुपस्थित पाए गए शिक्षामित्रों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक
दिया है।
स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए
बीएसए ने सात दिन के भीतर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर सुधार लाने के
निर्देश दिए हैं।
बीएसए के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरगदही की शिक्षामित्र
नाजिमा खातून बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय जिगना की
शिक्षामित्र अनिता चौधरी 26 व 27 अप्रैल को बिना सूचना के अनुपस्थित मिली।
प्राथमिक विद्यालय भग्गौर की शिक्षामित्र ममता शर्मा व सकल्दा प्रथम के
शिक्षामित्र अनुपम मौर्य बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने सभी
अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया है। दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक
विद्यालय बरगदवा सैफ, प्राथमिक विद्यालय बरगदही व मल्दा में छात्रों की
उपस्थिति कम मिलने पर बीएसए ने एसएमसी की बैठक कर सुधार करने के निर्देश
दिए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें