लखनऊ : समेकित बाल विकास योजना तृतीय, कर्मचारी असोसिएशन ने गुरुवार को
हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। इसकी अगुआई अध्यक्ष शालिनी
गुप्ता ने की।
उन्होंने मांग की कि 17 साल से कार्यरत संविदाकर्मियों को
नियमित किया जाए। असोसिएशन की महामंत्री मधु सिंह ने बताया कि
प्रदर्शनकारियों की मांगें हैं कि संविदा पर कार्यरत मुख्य सेविका और
कनिष्ठ सहायकों के आईसीडीएस सामान्य में समायोजन की प्रक्रिया को अन्तिम
रूप दिया जाए। 30 अगस्त 2013 को जारी शासनादेश से संविदा पर कार्यरत मुख्य
सेविका और कनिष्ठ सहायकों के वेतन में आई कमी को दूर करते हुए भुगतान अगस्त
2013 से किया जाए।
शासनादेश 30 अगस्त 2013 के अनुसार संविदा कर्मचारियों को 20 दिन का आकस्मिक
अवकाश और महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश राज्य कर्मचारियों की तरह
दिया जाए। सामान्य परियोजना में समायोजन के फलस्वरूप संविदा कर्मिकों के
स्थानांतरण की नीति निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगें
न पूरी की गईं तो नियमित कर्मचारी भी इस आन्दोलन में शामिल हो जाएंगे।
प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आरके वर्मा सहित अन्य
उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें