इलाहाबाद : सरकारी विद्यालयों में घटता संसाधन, शिक्षकों के खाली पद न
भरना व वित्तविहीन शिक्षकों को नियमित करने में विलंब होना चिंताजनक है। यह
साबित करता है कि सरकार शिक्षा व शिक्षकों की दशा सुधारने को गंभीर नहीं
है। शिक्षक भवन में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
‘शर्मा गुट’ की
कार्यकारिणी बैठक में शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने बतौर
मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। कहाकि शिक्षा व शिक्षकों की उपेक्षा संगठन
बर्दाश्त नहीं करेगा। बताया कि शिक्षा की वर्तमान दशा पर पांच अप्रैल को
केपी कम्युनिटी सेंटर में शैक्षिक विचार गोष्ठी होगी। संगठन के अध्यक्ष व
विधान परिषद में नेता सदन ओम प्रकाश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विधायक जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुंडीर आदि भी रहेंगे। वरिष्ठ नेता
महेशदत्त शर्मा, कुंजबिहारी मिश्र व सविता मिश्र ने कहा कि संगोष्ठी से
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों के आंदोलन को दिशा मिलेगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें