लखनऊ : प्रदेश सरकार ने नियुक्तियों के फर्जीवाड़े में तीन बीएसए व एक
डीआइओएस को निलंबित कर दिया है। इन चारों अफसरों पर कार्रवाई कानपुर देहात
में तैनाती के दौरान उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों की
नियुक्ति को लेकर की गई है।
इन अफसरों ने रोक के बावजूद पांच उच्चीकृत
जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्तियां कर दी थीं।
दरअसल, नियम यह है कि जब भी जूनियर हाईस्कूल उच्चीकृत होकर हाईस्कूल या
इंटरमीडिएट में तब्दील होते हैं तो वहां प्रधानाध्यापक का पद समाप्त हो
जाता है। इस पर नियुक्तियां नहीं की जाती हैं। इसके बावजूद कानपुर देहात के
पांच उच्चीकृत अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक
पद पर नियुक्तियां कर दी गईं थीं। मामले में प्रदेश सरकार ने कानपुर देहात
के बीएसए पवन कुमार, तत्कालीन डीआईओएस नन्दलाल यादव (वर्तमान में फीरोजाबाद
डायट के प्राचार्य), तत्कालीन बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी (वर्तमान में
बीएसए गोरखपुर) व सच्चिदानंद यादव (वर्तमान में बीएसए फीरोजाबाद) को
निलंबित कर दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें