मदरसा शिक्षा परिषद के तत्वावधान में अरबी-फारसी की मुंशी, मोलवी व आलिम
की परीक्षा गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज फूलपुर में दो पालियों
में हुई जिसमें प्रथम पाली में मुंशी, मोलवी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 175
परीक्षाíथयों में से 128 ने परीक्षा दी शेष 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार आलिम की अरबी व फारसी की परीक्षा में पंजीकृत 35 परीक्षाíथयों
में से 18 ने परीक्षा छोड़ दी। 1 राजकीय बालिका इंटर कालेज फूलपुर में
मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी, मोलवी व आलिम की परीक्षाओं के
लिए केन्द्र बनाया गया है जहां गत 16 अप्रैल से प्रथम पाली में सुबह आठ से
11 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 2 से पांच बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जा
रही हैं। गुरुवार 19 अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह आठ से ग्यारह बजे तक
मुंशी की फारसी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत 87
में से 67 ने परीक्षा दी शेष 25 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। मोलवी की
अरबी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र के पंजीकृत 88 परीक्षाíथयों में से 61
परीक्षाíथयों ने अरबी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में भाग लिये
शेष 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1इसी तरह द्वितीय पाली में आलिम की अरबी
साहित्य प्राथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 13 में से आठ व फारसी में पंजीकृत
22 में नौ ने परीक्षा में भाग लिया, 13 अनुपस्थित रहे। केन्द्र व्यवस्थापक
और प्रधानाचार्या श्रीमती बिन्दु व सह केन्द्र व्यवस्थापक मो. शुएब आलम ने
बताया कि कोई भी नकल सामग्री के साथ मिला तो उस पर दंडात्मक कार्यवाही
होगी।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें