इलाहाबाद : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं भी यूपी
बोर्ड की तर्ज पर होंगी। इम्तिहान शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए
प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश दिए हैं।
केंद्रों की निगरानी को मजिस्ट्रेट
स्तर के अधिकारी तैनात होंगे। वहीं, इस बार से उत्तर पुस्तिकाओं का
मूल्यांकन डायट मुख्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। डीएलएड
2017 प्रथम सेमेस्टर सहित अन्य वर्षो के इम्तिहान एक मई से शुरू होकर 10 मई
तक चलेंगे। परीक्षा में करीब तीन लाख से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे।
एससीईआरटी निदेशक संजय सिन्हा ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि
परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की
तैनाती की जाए। साथ ही प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सख्ती से
हो। डीएलएड की पढ़ाई कराने के उम्दा इंतजाम करें। सारे संसाधन सरकार ने
केंद्रों पर मुहैया कराया है, केवल उनका सही से अनुपालन होना जरूरी है। साथ
ही जिले के निजी कालेजों में पढ़ाई और परीक्षा की भी वह सख्ती से निगरानी
करें। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने प्राचार्यो से कहा कि इस बार से डायट
मुख्यालयों पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें