इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की तारीख में बदलाव पर उप्र
लोकसेवा आयोग पसोपेश में पड़ा है। हाईकोर्ट से पूर्व में हो चुके निर्देश
का पालन करने की पूरी तैयारी करके बैठे आयोग के संज्ञान में आया है कि कई
और अभ्यर्थी कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर रहे हैं।
इससे नई तारीख घोषित
करने के बाद भी किसी नए आदेश की आशंका सताने लगी है। आयोग का कहना है कि मई
के पहले सप्ताह में ही परीक्षा कराने की नई तारीख पर निर्णय ले लिया
जाएगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए छह मई की तारीख पहले ही
टल चुकी है। आयोग ने अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है। लेकिन, छह मई से
पहले ही नई तारीख भी घोषित करने की मजबूरी भी है। आयोग के सामने दूसरी बड़ी
मजबूरी यह आ गई है कि पिछले आदेशों को आधार बनाते हुए कई अन्य अभ्यर्थी
हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनकी याचिकाएं अभी स्वीकार हुई या नहीं, इस पर संशय
है। आयोग के संज्ञान में यह जानकारी आई है। इसी के चलते परीक्षा की तारीख
तय करने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा है। परीक्षा के लिए अभी तक साढ़े
सात लाख ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। आयोग के पास कोर्ट के जितने भी आदेश
हैं उनके आधार पर चार से पांच हजार आवेदन और हो सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें