इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को पेंशन व
जीपीएफ विवाद का कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि एक अप्रैल 2005 से पहले
से निर्धारित वेतन पर आश्रित कोटे से नियुक्त और कार्यरत
अप्रशिक्षित
अध्यापक जिन्होंने बाद में विशिष्ट बीटीसी कोर्स किया, उन्हें पुरानी पेंशन
स्कीम व जीपीएफ का लाभ मिलेगा। वहीं, विशिष्ट बीटीसी 2004 प्रशिक्षित
अध्यापक जो एक अप्रैल 2005 से पहले 25 सौ रुपये भत्ते यानी मानदेय पर
दिसंबर 2005 में नियुक्त हुए लेकिन, बाद में बीटीसी कोर्स किया वे पुरानी
पेंशन स्कीम का लाभ नहीं पाएंगे।
यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी ने महेश प्रसाद सहित दर्जनों अन्य की
याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया। कोर्ट ने आकाशदीप व दर्जनों अन्य की
याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे, अनूप त्रिवेदी
व प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने बहस की। कोर्ट ने
दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने
फैसले में स्पष्ट कर दिया कि आश्रित कोटे में 2005 से पहले नियुक्त और बाद
में प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा
लेकिन, 2005 से पहले मानदेय पर कार्यरत और फिर बीटीसी करने के बाद नियुक्त
अध्यापकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
कोर्ट के सामने दो तरह की याचिकाएं थी। 2000 के शासनादेश के तहत आश्रित
कोटे में नियुक्त अध्यापकों को पुरानी स्कीम का लाभ मिलेगा। दूसरे याची वे
थे जिन्होंने 2004 विशिष्ट बीटीसी एक अप्रैल 2005 से पहले की और दिसंबर
2005 में सहायक अध्यापक नियुक्त हुए। कोर्ट ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के
बाद बीटीसी कोर्स जिन्होंने पूरा किया उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ
नहीं मिलेगा।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें