बुलंदशहर। एक छात्रा के साथ शिक्षामित्र व उसके साथियों ने सामूहिक
दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचने व वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि वीडियो क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी से जबरन
कोर्ट मैरिज भी करा दी गई।
लेकिन जब छात्रा ने एक परिचित से प्रेम विवाह कर
लिया तो आरोपियों ने कमरे में खुफिया कैमरा लगा कर वीडियो बना ली और अब
तीन लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार
लगाई है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी को शिकायती
पत्र देकर बताया कि वह एमए तृतीय सेमेस्टर उत्तीर्ण कर चुकी है और 16 अगस्त
2017 को वह अपनी मार्कशीट लेने हापुड़ जा रही थी। आरोप है कि गुलावठी बस
स्टैंड के निकट एक शिक्षामित्र ने उसे कार से छोड़ने का झांसा दिया और
पीड़िता के मना करने के बावजूद आरोपी ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। कार
के अंदर चार अन्य लोग भी बैठे हुए थे। कुछ देर बाद आरोपियों ने उसे रुमाल
सुंघा दिया, जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उससे
गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने इसके बाद पीड़िता
को उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक आरोपी से गाजियाबाद ले जाकर
कोर्ट मैरिज करा दी। आरोप है कि इसके बाद दो आरोपियों ने उसके फोटो व
वीडियो वापस करने का झांसा दिया और उसे अपने साथ अलीगढ़, मथुरा, मेरठ आदि
स्थानों पर रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों से तंग आकर
पीड़िता ने एक परिचित से शादी कर ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके कमरे में
खुफिया कैमरा लगा कर पति संग अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की
धमकी देने लगे। साथ ही वीडियो के एवज में तीन लाख रुपये की मांग की जाने
लगी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने उचित व निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें