शाहजहांपुर : केंद्र व प्रदेश सरकार पर पक्षपात व साजिश का आरोप लगाते
हुए शिक्षा मित्रों ने बुधवार को ददरौल विधायक का उनके आवास पर घेराव किया।
गांधी भवन से जुलूस के रूप में प्रधान डाकघर के पास स्थित आवास पर पहुंचे
शिक्षा मित्रों को विधायक मानवेंद्र ¨सह ने समर्थन पत्र भी सौंप दिया।
उन्होंने भरोसा दिलाया गया कि वह अपने स्तर से मुख्यमंत्री के समक्ष मांग
रखेंगे। गांधी भवन वापसी पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ¨सह यादव ने
शिक्षा मित्रों की मांगों का समर्थन करते हुए पत्र सौंपा।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पद प्रदेश भर में
शिक्षा मित्र आंदोलित है। हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब व उत्तराखंड
आदि प्रांतों के शिक्षा मित्रों की तरह मानदेय व वेतन की मांग को दोबारा से
सड़कों पर उतरे हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ही बुधवार को यहां
शिक्षामित्र सुबह नौ बजे से ही गांधी भवन में पहुंचने शुरू हो गए। 11 बजे
विधायक से भेंट को सभी शिक्षा मित्र जुलूस के रूप में मानवेद्र ¨सह से
मिलने उनके पास पहुंचे। विधायक ने शिक्षा मित्रों के अपने स्तर से समर्थन
पत्र सौंपकर भरपूर मदद का भरेसा भी दिलाया। उन्होंने पत्र में कहा कि 25
जुलाई 2017 के फैसले के बाद 108 शिक्षा मित्रो की मृत्यु हो चुकी है। शेष
बेराजगारी से जूझ रहे। विधायक ने शिक्षा मित्र के काम की भी सराहना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पतास ¨सह ने धरना स्थल गांधी भवन पहुंचकर समर्थन
किया और पत्र सौंपा। जुलूस प्रदर्श व प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष यदवीर ¨सह
यादव ओमकार ¨सह, संदीप ¨सह, योगेश ¨सह, रामकृपाल ¨सह, विवेक कुमार शर्मा,
मनोज यादव, राम अवतार, प्रेम ¨सह, विवेक मिश्रा, नरेंद्र यादव, गजेंद्र
¨सह, प्रमोद यादव, अशोक कनौजिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें