इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र के विषय विशेषज्ञों ने
आपत्ति निस्तारण में फिर गलती स्वीकारी है। संस्कृत विषय के बाद अब विज्ञान
की लिखित परीक्षा के परिणाम में उलटफेर हुआ है, पहले साक्षात्कार के लिए
559 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो रहे थे लेकिन, संशोधित रिजल्ट से यह संख्या बढ़कर
682 हो गई है।
चयन बोर्ड ने नए सफल 123 अभ्यर्थियों का अनुक्रमांक भी
वेबसाइट पर अपलोड किया है। वह अब आठ जून को होने वाले साक्षात्कार में
प्रतिभाग करेंगे। चयन बोर्ड ने टीजीटी 2011 विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा
17 जून, 2016 को कराई थी। इसकी आंसर शीट वेबसाइट पर 30 जनवरी, 2017 को जारी
हुई। संशोधित परीक्षा परिणाम 18 जुलाई, 2017 को जारी किया गया। इसके बाद
एक अभ्यर्थी ने संशोधित उत्तरकुंजी पर 26 जुलाई, 2017 को आपत्ति भेजी।
उसमें कहा गया कि प्रश्न पुस्तिका सीरीज ‘बी’ के 125वें प्रश्न का उत्तर
‘सी’ माना गया है, जो गलत है, जबकि बुकलेट सीरीज ‘ए’ का 30, ‘सी’ का 95 और
‘डी’ का 65 प्रश्न वही है जिसका उत्तर ‘बी’ माना गया है। इसमें ‘बी’ ही सही
है। बोर्ड के संज्ञान में यह भी आया कि सीरीज ‘ए’ के प्रश्न संख्या 58,
‘बी’ का 28, ‘सी’ का 123 व ‘डी’ का प्रश्न संख्या 93 का उत्तर भी ‘बी’ था,
किंतु सीरीज ‘डी’ में उत्तर ‘डी’ अंकित हो गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें