इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर 10768 एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा की डेट रद्द कर दी है। 24 जून को प्रस्तावित लिखित परीक्षा अगले आदेश तक टाल दी गई है।
यानी 24 जून को 10768 पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा अब नई डेट पर होगी और 24 जून को यह परीक्षा नहीं होगी। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि आयोग ने यह तीसरी बार परीक्षा टाली है। इससे पहले भी दो बार परीक्षा की तिथियां प्रस्तावित हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से परीक्षा तिथियों को रद्द कर दिया गया और अब उसी कड़ी में 24 जून को प्रस्तावित परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।
अब जुलाई के पहले मुश्किल
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही न्यायालय का चक्कर काट रही है और भर्ती में अर्हता को लेकर फंसे पेच का हल आयोग निकाल नहीं पा रहा है। परीक्षा टालने की जानकारी देते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव का निर्णय हुआ है। एक-दो दिन परीक्षा कैलेंडर जारी होगा उसमे इसकी नई तारीख की घोषणा होगी। फिलहाल अनुमान यही है कि यह परीक्षा अब जुलाई माह में होगी।
क्यों टली परीक्षा
24 जून को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा टालने के पीछे खुद आयोग की अजीबो-गरीब तारीख है। चूंकि आयोग ने पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा की डेट घोषित कर दी और 18 जून से जब परीक्षा शुरू होगी तो 24 जून को पीसीएस की राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन विषय की दो सत्रों में लिखित परीक्षा होगी। ऐसे में एक ही दिन आयोग दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं करा नहीं पाता और अगर ऐसा कर भी पाता तो उन अभ्यार्थियों को समस्या हो जाती जो दोनों भर्ती में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में यह मामला फिर से कोर्ट जाता उससे पहले ही आयोग बैकफुट पर आ गया और शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की डेट रद्द कर दी। रही बात पीसीएस मुख्य परीक्षा की टालने की तो वह संभव नहीं था क्योंकि इस परीक्षा के न होने के चलते पीसीएस 2018 की भर्ती शुरू ही नहीं हो पा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें