इलाहाबाद : उप्र लोक सेवा आयोग से होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
2018 और पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी अवसर है
जो 40 साल पार होने की सीमा रेखा पर हैं।
आयोग की गलतियों और लेटलतीफी ने
इन अभ्यर्थियों के सामने चिंता की लकीर भी खींच दी है कि इस परीक्षा में
असफल रहे तो उनका क्या होगा। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में शामिल होने का
ऐसे अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल रहा और पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा में
काफी विलंब हो चुका है। आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में वे
अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं जिन्होंने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016 में
आवेदन किया था। 40 साल की अधिकतम आयु सीमा पर खड़े तमाम अभ्यर्थियों को
कोर्ट में याची न बन पाने के कारण एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में शामिल होने
का मौका नहीं मिल पा रहा है, जबकि पीसीएस 2017 परीक्षा भी उनके लिए अंतिम
अवसर है। यानी ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और पीसीएस
2017 भविष्य बनाने के लिए आखिरी अवसर होगा। यह दोनों ही परीक्षाएं आयोग की
गलतियों का शिकार हुईं। इसका खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें