संतकबीर नगर : अंतरजनपदीय स्थानांतरण में नौ ब्लाक से 385 शिक्षकों ने
आनलाइन आवेदन किया है। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद आवेदन करने वाले
शिक्षकों का गुणांक वरीयता के आधार पर तबादला होना है। शत फीसद शिक्षकों का
जहां मांग के अनुसार गैर जनपद में स्थानांतरण से सभी नौ ब्लाक में शिक्षा
व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए फरवरी प्रथम
सप्ताह में शासन के निर्देश पर आनलाइन आवेदन का आदेश हुआ। दूसरे दिन से गैर
जनपद तबादला के लिए 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन लिया गया। 17 व 18 फरवरी को
ब्लाक स्तर पर काउंसि¨लग कराई गई। इसमें कुल 385 ने विभिन्न कारणों के साथ
स्थानांतरण के लिए दावेदारी प्रस्तुत किया।
शिक्षकों के 44 फीसद पद रिक्त
जिले के 1518 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 5,039
शिक्षकों के सापेक्ष महज 2821 शिक्षक है। 44 फीसद पद रिक्त होने से समस्या
है। 15 फीसद पद रिक्त होने पर एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण नियम
का पालन में अनेकों का तबादला फंस सकता है। आवेदन के हिसाब से विद्यालय में
रिक्त शिक्षकों की संख्या को देखते हुए स्थानांतरण में अड़चन आ सकती है।
वैसे भी जब-जब स्थानांतरण हुआ तो जाने वाली संख्या के अपेक्षाकृत आधे से कम
ही शिक्षक जनपद को मिले। विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति
जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है।
1075 प्राथमिक विद्यालयों में महज 653 प्रधानाध्यापक व 1135 शिक्षक है।
यहां 1422 समायोजित शिक्षक व 137 शिक्षामित्र हैं। इनको लेकर कुल संख्या
3347 ही है। उच्च प्राथमिक के 443 विद्यालयों में महज 32 में प्रधानाध्यापक
की तैनाती है। 1001 सहायक अध्यापक सहित कुल 1033 शिक्षक हैं। इसके साथ 242
अनुदेशक तैनात हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें