आजमगढ़ के ब्रह्मस्थान स्थित विश्वा कोचिंग सेंटर पर शनिवार को पुलिस ने
छापा मार कर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट करने से पहले रैकेट का
भंडाफोड़ करने का दावा किया।
कोचिंग प्रबंधक सहित शिक्षक को पुलिस ने मौके
पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन मोबाइल, छात्रों की मार्कशीट, आधार
कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार प्रबंधक ने छात्रों से साल्वड पेपर उपलब्ध
कराने के नाम पर 60-60 हजार रुपये का सौदा किया था।
मुखबिर
व सर्विलांस के माध्यम से सूचना मिली कि शहर के ब्रह्मस्थान स्थित विश्वा
कोचिंग सेंटर के कुछ छात्रों से प्रबंधक द्वारा पुलिस की लिखित परीक्षा में
साल्वड पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर
शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल प्रभारी/एसपी सिटी सुभाषचंद गंगवार,
सीओ नगर सच्चिदानंद के निर्देश पर नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
योगेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सादे वर्दी में कोचिंग
सेंटर के आस-पास लगाया गया था। इस दौरान कुछ छात्रों को कोतवाली में लाकर
कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि कोचिंग में लिखित परीक्षा
संबंधी साल्वड पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर 60-60 हजार रुपये की मांग की गई
है। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कोचिंग पर छापेमारी कर प्रबंधक
सहित एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सुभाषचंद गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार कोचिंग प्रबंधक शिवचरन
विश्वकर्मा पुत्र विंध्याचल विश्वकर्मा अहरौला थाने के संभूपुर गांव का
निवासी है। जबकि कोचिंग का शिक्षक रविकांत पांडेय पुत्र रामाज्ञा पांडेय
कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव का निवासी है। दोनों के पास से तीन मोबाइल,
पांच हजार छह सौ रुपये ,हाई स्कूल,इंटर की 12 अंकपत्र, दो आधार कार्ड बरामद
किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रबंधक,शिक्षक की ओर से फर्जी
तरीके से पुलिस आरक्षी परीक्षा का साल्वड पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर
कोचिंग के छात्रों से धन उगाही की जा रही थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें