उप्र लोकसेवा आयोग ने ऐसे भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है, जो
भर्तियों की सीबीआइ जांच के घेरे में हैं। उन पर आरोप है कि पीसीएस परीक्षा
में अभ्यर्थियों के गलत चयन में अहम भूमिका निभाई। ‘दागियों’ को परीक्षा
कार्यो से दूर रखने की मांग पर विचार नहीं किया गया।
आयोग ने परीक्षा की
तैयारियां पूरी कर ली है, मेंस का इम्तिहान सोमवार से है। 1 कराने को
इलाहाबाद व लखनऊ जिला प्रशासन के इंतजाम के अलावा आयोग से पर्यवेक्षक तैनात
किए हैं। लिखित परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को आयोग में लाकर
स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में आयोग ने जिन अफसरों को
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उनमें वे भी शामिल हैं जिनके बारे में
सीबीआइ को जानकारी मिली है कि पीसीएस परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी
परीक्षाओं के गड़बड़ चयन में इनकी अहम भूमिका थी। सीबीआइ अधिकारी इनमें से
कुछ से पूछताछ भी कर चुके हैं।1 प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने आयोग से
कहा था कि सीबीआइ जांच में फंस रहे अधिकारियों की ड्यूटी इस परीक्षा में न
लगाई जाए। उधर, सचिव जगदीश ने कहा कि सीबीआइ ने प्राथमिकी में अभी किसी को
नामजद नहीं किया है। जब तब किसी को दोषी न ठहराया जाए तब तक उसे शासकीय
कार्य से हटाया नहीं जा सकता। बोले, पूरा आयोग ही जांच के दायरे में है।
परीक्षा होनी है व स्टाफ भी कम है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें