पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 में पर्चा गलत बंटने को लेकर उप्र लोकसेवा
आयोग (यूपी पीएससी) के संबंधित अधिकारियों का फंसना तय हो गया है। परीक्षा
ड्यूटी में लगे अधिकारियों की विभागीय जांच में इनकी लापरवाही उजागर हुई
है। कार्रवाई पर आयोग का अनुमोदन होना है।
इसके साथ ही प्रिंटिंग प्रेस से
हुई गलती को भी गंभीर लापरवाही माना गया है। वहीं आपराधिक मुकदमे की पुलिस
विवेचना अभी आगे नहीं बढ़ सकी है।1यूपी पीएससी की ओर से कराई गई पीसीएस
मुख्य परीक्षा 2017 में दूसरे ही दिन यानी 19 जून को राजकीय इंटर कालेज
इलाहाबाद में अभ्यर्थियों को प्रथम पाली में सामान्य हंिदूी की बजाए निबंध
का पर्चा बांटा गया था। इससे अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर खूब
हंगामा किया था। उसी समय दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी थी और दो
मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसके दूसरे दिन से ही जांच शुरू हो गई थी। आपराधिक
मुकदमे की जांच कोतवाली पुलिस की ओर से और विभागीय जांच यूपी पीएससी की ओर
से शुरू हुई। अब तक पुलिस की जांच तो परीक्षा ड्यूटी के समय मौजूद
अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची लेने के अलावा आगे नहीं बढ़ सकी है जबकि
यूपी पीएससी की विभागीय जांच में पर्यवेक्षण ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को
लापरवाही का दोषी पाया गया है। इसमें यूपी पीएससी के दो अधिकारियों पर
कार्रवाई की जानी है। इसके अलावा प्रश्न पत्र छपाई करने वाली प्रिंटिंग
प्रेस के खिलाफ भी जांच पूरी हो गई है। सचिव जगदीश का कहना है कि पर्चा गलत
बंटने से संबंधित सभी लोगों पर कार्रवाई होगी। विभागीय जांच में प्रिंटिंग
प्रेस, परीक्षा केंद्र में पर्चा खुलने के समय मौजूद अधिकारियों की
लापरवाही उजागर हुई है। कार्रवाई क्या होगी इस पर उन्होंने कहा कि आयोग
निर्णय लेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें