इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) 2018 में दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन
काउंसिलिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले चरण में प्रवेश के बाद भी
कालेजों में 147368 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए
ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगी।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि 18 जुलाई तक
ऐसे अभ्यर्थी ऑनलाइन कालेज विकल्प दे सकेंगे जिनकी स्टेट रैंक ढाई लाख एक
से लेकर तीन लाख 53 हजार 140 तक हो, साथ ही वे ढाई लाख स्टेट रैंक वाले
पहले चरण के अभ्यर्थी जिन्हें कालेज आवंटित न हुआ हो। ऐसे अभ्यर्थियों को
19 जुलाई को कालेज आवंटित होगा। दूसरे फेज में 20 से 26 जुलाई तक स्टेट
रैंक एक से लेकर तीन लाख 53 हजार 140 तक के समस्त श्रेणी व वर्ग के वे
अभ्यर्थी जिन्हें कालेज आवंटित न हुआ हो। उन्हें 27 जुलाई को कालेज आवंटित
होगा। सचिव ने बताया कि कालेजों में 20 जुलाई से 31 जुलाई तक शाम पांच तक
अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। यही नहीं निर्देश है कि दूसरे फेज में आरक्षित
वर्ग की सीटें सामान्य वर्ग में परिवर्तित कर दी जाएंगी, क्योंकि
शत-प्रतिशत सीटें भरने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान 31
जुलाई को रात आठ बजे तक प्रवेश लेने वालों की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड
करेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें