इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 की तैयारियों के संबंध
में यूपी पीएससी (उप्र लोकसेवा आयोग) ने पर्यवेक्षकों और परीक्षा केंद्र
वाले जिलों के नोडल अधिकारियों को दोबारा कड़े निर्देश जारी किया है।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय
रखने, ट्रेजरी से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक ले जाने और वीडियोग्राफी तक
की प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को यूपी
पीएससी में सभी जिलों से संपर्क कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रदेश के 39 जिलों में परीक्षा भले ही यूपी पीएससी करा रहा हो लेकिन, इसकी
निगरानी सीधे प्रदेश शासन से भी हो रही है। शुक्रवार को तैयारी को अंतिम
रूप देते हुए नोडल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को एक बार फिर अवगत करा दिया
गया, जबकि यूपी पीएससी से परीक्षा के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक संबंधित जिलों
में भेज दिए गए हैं। सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षा समय पर होगी।
शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण परीक्षा को निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें