इलाहाबाद : उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 के कानून में धारा
21-जी, जोड़ कर शिक्षकों की सीधी भर्ती में विषय विशेषज्ञों को समायोजित
कर उनकी पूर्व की सेवाएं जोड़ने के प्रावधान को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई
है।
याचिका में कहा गया है कि धारा 21 जी का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद
14 और 16 के विपरीत है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
यह मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने
दिया है। याचिका गोरखपुर के अमित श्रीवास्तव ने दाखिल की है। याचिका के
समर्थन में कहा गया है कि इस प्रावधान से, पहले से काम कर रहे शिक्षकों की
वरिष्ठता प्रभावित हो रही है। ऐसे में यह कानून गलत होने के कारण कोर्ट इसे
असंवैधानिक घोषित करे। याचिका में यह भी कहा गया है कि विषय विशेषज्ञों के
रूप में दी गई सेवाएं जोड़ने का कानून उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन
बोर्ड 1982 के प्रावधान 21 ई और 21 एफ के भी विपरीत है इसलिए इसे रद किया
जाए।
याची का तर्क है कि विशेषज्ञ के रूप में की गई सेवा जोड़ने से सीधी भर्ती
से नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित हो रही है। सरकारी वकील का कहना
है कि प्रावधान 21 जी में कोई असंवैधानिकता नहीं है। कहा कि विषय
विशेषज्ञों को सीधी भर्ती के पदों पर समायोजित होने का कानूनन हक है। ऐसे
में समायोजन के बाद अगर उनके काम के अनुभव को जोड़कर उन्हें बिना कोई
आर्थिक लाभ दिए फायदा दिया जा रहा है तो इसमें कोई गलती नहीं है। फिलहाल
कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई सात
अगस्त को होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें