उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक
परीक्षा में रविवार को एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सॉल्वर गैंग का
पर्दाफाश किया। एसटीएफ ने टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए गिरोह के सरगना
समेत 51 लोगों को अलग-अलग जिलों में बंदी बनाया।
इनमें सॉल्वर के साथ ही
अभ्यर्थी व बिचौलिये शामिल हैं। एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की टीम ने 34
अभियुक्तों की गिरफ्तारी की, जबकि इलाहाबाद में 12, मथुरा में एक तथा
कानपुर नगर में चार युवकों को बंदी बनाया गया। गिरोह के सरगना ने स्वीकार
किया कि उसने परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह बैठने के लिए बिहार से सॉल्वर
बुलाये थे। 1एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा प्रदेश के रविवार को प्रदेश
के कई जिलों में आयोजित थी। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उप्र लोक सेवा आयोग और एसटीएफ अधिकारियों के
साथ बैठक कर सॉल्वरों पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे। आइजी एसटीएफ अमिताभ
यश ने इस पर एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश में एक टीम बनाई थी जिसमें
मुख्यालय से एएसपी त्रिवेणी सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, विशाल विक्रम
सिंह, डीएसपी आलोक सिंह, प्रमेश कुमार शुक्ल व फील्ड इकाइयों में इलाहाबाद
से डीएसपी नवेंदु कुमार, आगरा से श्याम कांत को शामिल किया गया। इस टीम ने
परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों पर ध्यान केंद्रित किया तो खुफिया इकाइयों
के जरिये परीक्षा में सॉल्वर बैठाए जाने की सूचनाएं हासिल हुई। ऐसी ही एक
सूचना पर इलाहाबाद में नवेंदु कुमार की टीम ने गिरोह के सरगना ओम सहाय को
गिरफ्तार किया। इसके बाद सूचनाओं का आदान-प्रदान कर लखनऊ, इलाहाबाद, मथुरा
और कानपुर नगर में 51 अभियुक्तों को बंदी बनाया गया।रविवार सुबह इलाहाबाद
में एसटीएफ द्वारा पकड़े गए साल्वर गैंग के सदस्य।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें