भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि नौ अगस्त को एसिस्टेंट लोको पायलटों और
तकनीशियनों के 26,502 पदों के लिए होने वाली परीक्षा पहली बार कंप्यूटर
आधारित होगी।
इन सरकारी नौकरियों के लिए करीब 47.56 लाख उम्मीदवारों ने
आवेदन किया है। रेलवे के मुताबिक 26 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से
चार दिन पहले एक मॉक लिंक दिया जाएगा और परीक्षार्थी परीक्षा बोर्ड की
वेबसाइट पर जाकर ई-कॉल लेटर को डाउनलोड कर लेंगे। रेलवे ने नोटिस जारी करते
हुए कहा है कि जनरल श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा सिर्फ एक
घंटे (60 मिनट) की होगी। जबकि दिव्यांगों के लिए परीक्षा का कुल समय 80
मिनट होगा। सभी से बहुविकल्पों वाले 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। निगेटिव
मार्किग भी होगी। हर गलत जवाब पर (एक-तिहाई) अंक काट लिया जाएगा। कम्प्यूटर
आधारित परीक्षा का पहला चरण नौ अगस्त को होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक
(सूचना एवं प्रचार) राजेश बाजपेई ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि
परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी लेने के लिए वह रेलवे रिक्रूरमेंट बोर्ड की
वेबसाइटों पर जाएं और सोशल मीडिया में दिए जा रहे संदेशों पर भरोसा न करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें