इलाहाबाद : प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक कालेजों के शिक्षक सोमवार से
शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठ गए हैं। अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने
तबादले की पत्रवली अनुमोदन को शासन को भेजी है लेकिन, अब तक वह जारी नहीं
हो सकी है। इससे खफा शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं, उनका कहना है कि जब तक
स्थानांतरण का आदेश नहीं होगा, आंदोलन चलता रहेगा।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया कि
इंटरमीडिएट अधिनियम के जिन विनियमों के तहत 40-50 वर्षो से शिक्षकों के
एकल स्थानांतरण होते आ रहे हैं। इस पर सपा, बसपा व भाजपा की कल्याण व
राजनाथ सिंह सरकारों ने रोक नहीं लगाया। वह परंपरा अब तक चल रही है।
1उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री के मौखिक आदेशों से अनेक तरह के कार्य
रोके गए हैं। जिन शिक्षकों के तबादले के लिए शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव
गया है, उसमें कालेज की प्रबंध समिति, डीआइओएस और जेडी तक की सहमति है। यह
मामले गर्मी की छुट्टियों में ही निदेशालय को भेज दिए गए, फिर भी एकल
तबादले हो रहे हैं। इससे शिक्षक परेशान हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें