इलाहाबाद : केंद्र सरकार के कर्मचारियों का जुलाई माह से दो
फीसदी महंगाई भत्ता देय होने की संभावना है। इससे केंद्र सरकार के करीब एक
करोड़ कर्मचारी व पेंशनर तथा राज्य सरकारों के कर्मचारी पेंशनर भी लाभांवित
होंगे।
1एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने कहा है कि यदि
जून 2018 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में कोई वृद्धि नहीं होती और यह स्थिर
रहता है तो 12 महीने का औसत सूचकांक 287 अंक होगा। ऐसे में इस दर पर कुल नौ
फीसदी महंगाई भत्ता बनता है। चूंकि पिछले जनवरी 2018 से सात फीसदी महंगाई
भत्ता मिल रहा है, इसलिए जुलाई से शुद्ध महंगाई भत्ता दो फीसदी होगा।
उन्होंने कहा कि यदि जून माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में सात अंकों की
वृद्धि होती है तो उसी दशा में महंगाई भत्ता तीन फीसदी हो सकता है। यदि 25
अंकों की कमी होती है तो महंगाई भत्ता एक फीसदी हो जाएगा। हालांकि उन्होंने
यह भी कहा कि किसी एक माह के सूचकांक में इतनी वृद्धि या कमी होना संभव
नहीं है। सातवें वेतन आयोग की ओर से निर्धारित वेतन और पेंशन पर दो फीसदी
महंगाई भत्ता लगाया जाएगा।1एजी कर्मियों ने जताया शोक : एजी ऑफिस के दिवंगत
हुए कर्मचारी अरविंद कुमार को कार्यालय कर्मियों ने सोमवार को याद करते
हुए शोकसभा आयोजित की। रसूलाबाद निवासी एजी कर्मी अरविंद कुमार ने 28 जून
को सत्य निष्ठा भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकशी कर ली थी।’लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें