गाजीपुर : प्रदेश के सभी विद्यालयों में अब एनसीईआरटी पैटर्न की किताबें
चलेंगी। पुस्तकों की उपलब्धता संतोषजनक है तो नए शिक्षकों की तैनाती होगी।
पुस्तकों का मूल्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया
है।
प्रकाशक या दुकानदार उसे नहीं उपलब्ध कराता है तो जीआइसी के किसी भी
विद्यालय में पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। दो माडल स्कूल चयनित किए जाएंगे
जिसमें एक वाराणसी का व एक गाजीपुर का होगा।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सोमवार को यहां पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में केजी टू पीजी को अगले
सत्र से प्रयोग के तौर पर लागू करने का बहुत बड़ा निर्णय हम ले रहे हैं।
किसी भी वर्ग का जिसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न हो उसका बच्चा केजी
में प्रवेश लेगा और पीजी तक की पढ़ाई पूरा कर लेगा। इसकी तैयारी अभी से हम
लोगों ने शुरू कर दी है। अब माध्यमिक परीक्षाएं फरवरी में होंगी। यह ढाई
महीने के बजाय मात्र 16 दिन में ही पूरी होंगी। 1अभी से पाठ्यक्रम के
अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया
है। बताया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षकों की पहली तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में होगी जहां पर
अध्यापक नहीं है। माडल स्कूलों में हम विशेष व्यवस्था तो करेंगे ही साथ में
माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग, लोक शिक्षा चयन आयोग के माध्यम से अभियान चलाकर
खाली पदों का भरा जाएगा। जिन विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं
है उनका निरीक्षण हमारे अधिकारी करेंगे। सीसी टीवी कैमरे के साथ
बायोमीट्रिक के माध्यम से जहां उपस्थिति दर्ज हो रही है उन्हीं को परीक्षा
केंद्र बनाने में प्राथमिकता दिया जाएगा। वे यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता
कलराज मिश्र के घर मलिकपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें