बुलंदशहर: कई जिलों में अभिलेखों से छेड़छाड़ की शिकायत का मामला जिले में
भी पहुंच गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीएसए से एक सप्ताह के
भीतर रिपोर्ट मांगी है। इतना ही नहीं, अगर मामला सही पाया गया तो संबंधित
शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कराया जाएगा।
परिषद के सचिव ने बीएसए कार्यालय को भेजे पत्र में बताया कि प्रदेश में
कई साल पहले 12660 परिषदीय शिक्षकों की भर्ती हुई थी। कई जिलों से शिकायत
मिली हैं कि इस भर्ती के शिक्षकों ने अपने अभिलेखों से छेड़छाड़ की है। इसके
आरोप में कई जिले के बीएसए ने उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करा दी है। सचिव
ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि जिले में भर्ती प्रक्रिया के दौरान कितने
शिक्षक तैनात किए गए और किन-किन शिक्षकों ने अभिलेखों से छेड़छाड़ की है।
इसकी जांच कराई जाए। छेड़छाड़ पाई जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर एक
सप्ताह के भीतर विभाग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने
जांच में सहयोग न करने वाले शिक्षक या अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की
चेतावनी दी है। बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि शिक्षक तैनात हुए हैं या
नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद अभिलेखों की जांच होगी। अगर आरोप
सही पाए गए तो सचिव के आदेश का पालन करते हुए एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें