जागरण संवाददाता, आगरा: राजकीय कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने के लिए
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी दो दिन से प्रवेश
पत्र डाउनलोड करने को कंप्यूटर के सामने बैठे हैं। मगर, हजारों लोगों के एक
साथ दवाब के चलते सर्वर ही डाउन हो गया है। परीक्षा में पांच दिन शेष बचे
हैं।
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय महिला इंटर कॉलेजों में 10768
पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इसके लिए करीब साढे़ सात लाख अभ्यर्थियों
ने आवेदन किया है। 29 जुलाई को इसकी परीक्षा होनी है। इसके लिए यूपीपीएससी
की वेबसाइट पर 22 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। प्रवेश पत्र अपलोड
करने के लिए पूरे प्रदेश में एक साथ हजारों लोग वेबसाइट खोल रहे हैं। ऐसे
में दवाब के कारण सर्वर डाउन हो गया है। अभ्यर्थी सुबह से लेकर शाम तक
साइबर कैफे में बैठे वेबसाइट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। साइबर कैफे
संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि रविवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए
लिंक वेबसाइट पर डाला गया। कुछ घंटे बाद ही सर्वर बैठ गया। रात को भी
वेबसाइट नहीं खुली। सोमवार को भी यही हाल है। एक भी प्रवेश पत्र डाउनलोड
नहीं हुआ है। परीक्षा होने में पांच दिन शेष हैं।
नहीं भर पा रहे पीसीएस का फॉर्म
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के प्रवेश पत्र के चलते यूपीपीसीएस की वेबसाइट
काम नहीं कर रही है। ऐसे में 19 अगस्त को होने वाली पीसीएस की परीक्षा के
फॉर्म भी नहीं भरे जा रहे हैं। इस कारण अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें