जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बेसिक शिक्षा विभाग में 15000 व 16448
शिक्षकों की भर्ती में हुए फर्जी नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट ने नए
सिरे से जांच का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय को
दिया है।
इसके बाद दर्जनों सहायक अध्यापकों के नौकरी की किस्मत अब बीएसए के
पाले में चली गई है। इससे अब तक नौकरी गंवा चुके शिक्षकों में आशाएं बंधी
है वहीं फर्जी नियुक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थी भी आंदोलन के मूड
में आ गए हैं। इसे लेकर 18 जुलाई से अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा अधिकारी
कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
वर्ष 2016 में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर द्वारा 15000 व
16448 शिक्षक भर्ती निकली थी। इसमें 15000 शिक्षक भर्ती में तमाम अभ्यर्थी
नियुक्ति पाने से वंचित हो गए। इसके बाद सैकड़ों शिक्षकों ने विकलांग
प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र व अन्य फर्जी
प्रमाण पत्र के आधार पर 16448 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पा ली। इसमें एक
ऐसा भी अभ्यर्थी छोटेलाल है जो प्रथम भर्ती में चयन न होने पर अपनी
मार्कशीट में फर्जी रूप से अंक बढ़ाकर नियुक्ति पा ली। यही नहीं उसने
ऑनलाइन आवेदन भी नहीं किया था। यह कार्य एक लिपिक की गठजोड़ से किया गया है।
यानी कूटरचित अभिलेखों के आधार पर कु. शिवमुनि यादव, यादव उषा, प्रभाकर
मिश्र, छोटेलाल, रमेश यादव एवं रवि राय को फर्जी प्रमाणित किया गया है।
इसकी शिकायत भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय ने मंडलायुक्त
से की थी। इसमें कूटरचित अभिलेखों के आधार पर कु. शिवमुनि यादव, यादव उषा,
प्रभाकर मिश्र, रमेश यादव एवं रवि राय को फर्जी प्रमाणित किया गया है।
जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. अर्चना ¨सह व अपर
सांख्यिकी अधिकारी सुनील ¨सह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में
लगभग 100 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अवैध पाई गई थी। इनके खिलाफ एफआइआर
भी दर्ज कराई गई थी। तभी से इन सभी का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा 94
सहायक अध्यापकों की नियुक्ति संदिग्ध पाई गई थी। यानी यह लोग भी पूरी तरह
से फर्जी थे। अभी यह जांच प्रक्रिया चल रही थी कि सांख्यिकीय अधिकारी व अपर
सांख्यिकीय अधिकारी का तबादला हो गया। अब हाईकोर्ट ने बीएसए को पूरी जांच
की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे दोनों पक्ष की भृकुटी तनी हुई है। संबंधित
क्षेत्र के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच व
यूनिवर्सिटी से मिलान करने को कहा गया है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी दोषी को
बख्शा नहीं जाएगा।
देवेंद्र कुमार पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें