बुलंदशहर। जिले में होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध
में लोक सेवा आयोग ने जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं। 29
जुलाई को होने वाली परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की नजर में होगी।
परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला स्तर पर तैयारी तेज हो गई हैं।
प्रदेश सरकार ने एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।
अभ्यर्थियों की परीक्षा 29 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद
1:30 बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा लोक सेवा आयोग कराएगा और आयोग ने इसके
संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में परीक्षा कराने के लिए
एडीएम-जे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए 16 परीक्षा
केंद्र बनाए गए हैं और 6940 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा
कराने के लिए आयोग से मिले निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी
हैं। आयोग का आदेश है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की नजर में
होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी और सुरक्षा के कड़े
प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी को प्रवेश की अनुमति
नहीं होगी और अभ्यर्थियों को भी अपने साथ प्रवेश पत्र और पेन ही लेकर जाने
की इजाजत दी जाएगी। आदेश यह भी है कि जिला प्रशासन की ओर से जिन शिक्षण
संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनका निरीक्षण कर सुविधाओं आदि
का परीक्षा से पूर्व ही निरीक्षण कर लें। यदि कोई खामी पाई जाती है तो उसे
दूर करवा लें, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी तरह की
परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें