लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)
ने मथुरा कोतवाली क्षेत्र से बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी रुप से
शिक्षकों को भर्ती कराने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी राजवीर
सिंह को
गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह
ने बताया कि मथुरा कोतवाली क्षेत्र से फर्जी रुप से शिक्षकों की भर्ती
कराने वाले फरार आरोपी राजवीर सिंह को आगरा की एसटीएफ इकाई ने सरस्वती सेवा
सदन के पास से मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई नियुक्ति
पत्र जिस पर बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर बनाए है के अलावा फर्जी दस्तावेज
तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया कम्प्यूटर एवं अन्य दस्तावेज बरामद
किए गए।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि माध्यमिक
विद्यालयों के लिए सहायक अध्यापकों की भर्ती में मथुरा में कुछ पद खाली रह
गए थे, जिसके सम्बन्ध में बीएसए कार्यालय में तैनात लीपिक महेश बाबू के
अलावा कम्प्यूटर आपरेटर मोहित भारद्वाज, आलोक उपाध्याय, बंटी, बेगराज,चेतन,
रविन्द्र चौधरी के अलावा मॉट ब्लाक के अनिल और ब्रजमोहन बाबू और राया
ब्लाक के भानू बाबू के सहयोग से अपने कम्प्यूटर पर 108 फर्जी नियुक्ति पत्र
तैयार कर बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षको को नियुक्त कराया था। इन
सभी की तैनाती मथुरा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कराई गई थी।
राजवीर के अनुसार इन नियुक्त कराए गए 108 फर्जी शिक्षकों मे से 28 उसके
सम्पर्क में थे। इस दौरान उसने फर्जी मुहरों का भी प्रयोग किया। उसने घर से
5 अभ्यर्थियों की कूटरचित दस्तावेजों से शिक्षक के पद पर नियुक्ति कराए
जाने सम्बन्धी पत्रावलियों को भी बरामद कराया। शिक्षक भर्ती कराने की एवं
में उसे एक करोड़ 15 लाख की धनराशि मिली थी। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार
राजवीर सिंह के बैंक खातों का सत्यापन कराया जाएगा तथा इसमें जमा धनराशि के
जब्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। पकड़े गए आरोपी को कोतवाली मथुरा में
दाखिल करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।
गौरतलब है कि इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें