परीक्षाओं में कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे उप्र
लोकसेवा आयोग यानी ने आखिर पीसीएस परीक्षा 2017 को भी नहीं छोड़ा। मुख्य
परीक्षा में प्रश्नपत्र वितरण में को लेकर चेयरमैन व परीक्षा नियंत्रक की
भूमिका की जांच के न्यायिक आदेश के बाद यह परीक्षा भी विवादित हो गई है।
इसमें करीब 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। परीक्षा का परिणाम
समय से आ पाएगा, इस पर भी संदेह है। एसएसपी को जांच की जिम्मेदारी दिए जाने
से पर सीबीआइ जांच के साथ ही जिला पुलिस का शिकंजा भी कसना तय
है।1इलाहाबाद की सीजेएम कोर्ट ने उप्र लोकसेवा आयोग यानि के चेयरमैन
अनिरुद्ध यादव, परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार समेत अन्य की जांच के लिए
एसएससी को जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 में दूसरे दिन
19 जून को इलाहाबाद के परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज में प्रथम पाली
में सामान्य हंिदूी की बजाए निबंध का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया था।
इसको लेकर ने संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र, पिंट्रिंग प्रेस पर बड़ी
कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा ली लेकिन, इस के लिए सीधे जिम्मेदार के
चेयरमैन की लापरवाही को लेकर सब मौन साधे रहे। ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों की
ओर से सीजेएम कोर्ट में इस मामले की अर्जी देने और उसे प्रथम दृष्टया
संज्ञान लेकर एसएसपी से आख्या मांगने के आदेश ने की बड़ी लापरवाही को उजागर
कर दिया है। 1गौरतलब है कि चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव पर पहले भी
परीक्षाओं में के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उन पर पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल
यादव की विवादित कार्यशैली को ही अपनाने, मनमाने निर्णय लेने के आरोप लगे
हैं। इसीलिए डा. अनिल यादव के बाद अनिरुद्ध सिंह भी अभ्यर्थियों के सीधे
निशाने पर रहे। 1सीजेएम कोर्ट से चेयरमैन व परीक्षा नियंत्रक की जांच के
आदेश के बाद पर पुलिस का शिकंजा भी कस सकता है जबकि भर्तियों की सीबीआइ
जांच पहले से चल रही है। जिसके चलते पीसीएस परीक्षा 2017 का परिणाम भी देर
से आने की आशंका है।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें