इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में धांधली का आरोप लगाकर
यूपीपीएससी के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी गुरुवार को सरकार के खिलाफ भी
मुखर हो गए।
कहा कि यूपीपीएससी से पांच साल के दौरान हुई सभी भर्तियों की
सीबीआइ जांच तो हो रही है लेकिन, धांधली के बावजूद न तो राज्य सरकार इसकी
पुनर्परीक्षा कराने और न ही परीक्षा निरस्त करने पर कोई विचार कर रही है।
इलाहाबाद के डीएम कार्यालय परिसर में एकत्र अभ्यर्थियों ने युवा मंच के
बैनर तले विरोध जताया। अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे
के अनुसार 10 लाख खाली पदों पर भर्तियां तो नहीं कर रही है अलबत्ता
पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की लंबित भर्तियों में धांधली पर भी कोई
कार्यवाही नहीं की जा रही है। अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री, उप्र के
राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में यूपीपीएससी पर कई गंभीर आरोप
लगाए। 20 अगस्त को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बैठक कर अगली रणनीति तैयार
की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें