लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
मॉडल स्कूलों में तैनाती लेने 380 पद के लिए 315 ने दी परीक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूलों में तैनाती लेने 85 अध्यापकों ने हाथ
खडा़ कर दिया है। 400 अध्यापकों ने लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए
आवेदन किया था, मगर रविवार को 315 अध्यापक ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। 85
अध्यापकों ने लिखित परीक्षा को ही छोड़ दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए 336
सहायक अध्यापक और 44 हेडमास्टर के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए
विभाग ने शिक्षकों से आवेदन मांगा था। जिले के 400 अध्यापकों ने लिखित
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। मगर रविवार को हुई लिखित
परीक्षा में 315 सहायक अध्यापकों ने ही प्रतिभाग किया। 85 अध्यापकों ने
परीक्षा छोड़ दी है। अगर परीक्षा में शामिल सभी अध्यापकों को पास भी कर
दिया जाता है, तो मॉडल स्कूलों में अध्यापकों की संख्या पूरी नहीं हो रही
है। ऐसी दशा में 65 अध्यापकों की अभी और आवश्यकता है। मगर आज की परीक्षा के
बाद विभागीय अधिकारी भी असहाय बने हुए हैं। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने
बताया कि 24 और 25 अगस्त को परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अध्यापकों का
साक्षात्कार होगा। इसके बाद स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें