जासं, चंदौली : लंबे इंतजार के बाद पहले चरण में 395 शिक्षा मित्रों की
उनके मूल पदों पर तैनाती हो गई। इसके लिए उन्हें विद्यालय चयन का भी मौका
दिया गया था। बीएसए भोलेंद्र प्रताप ¨सह ने शिक्षा मित्रों को जल्द से जल्द
ड्यूटी शुरू करने का निर्देश दिया है।
नौ ब्लाक में 1634 शिक्षामित्र कार्य कार्यरत हैं। इसमें 1418
शिक्षामित्रों को सपा सरकार में सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया
था। लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन रहा। 25 जुलाई 17 को
न्यायालय ने इनके समायोजन को रद्द कर दिया था। इससे 1418 शिक्षामित्र
शिक्षामित्र के पद पर वापस हो गए थे। चूंकि समायोजन में इन शिक्षामित्रों
को जनपद के भिन्न-भिन्न ब्लॉकों में तैनाती मिली थी इससे इन शिक्षा मित्रों
के घरों से दूरी ज्यादा थी। शिक्षक पद से समायोजन निरस्त होने के बाद
शिक्षामित्र अपने मूल पदों पर लौटने की मांग कर रहे थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें