लिखित परीक्षा और शैक्षिक गुणांक के आधार पर जिले का आवंटन
लिखित परीक्षा, अन्य शैक्षिक गुणांक और आरक्षण के हिसाब से जिले का आवंटन कंप्यूटर द्वारा किया जाएगा। शैक्षिक गुणक के 40 फीसदी और लिखित परीक्षा के 60 फीसदी नंबर जोड़ कर मेरिट बनाई जाएगी।
शिक्षामित्रों को अधिकतम 25 वेटेज अंक मिलना है और उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
राज्य सरकार ने शनिवार को 41,556 शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया। हालांकि पहले 68,500 शिक्षकों की भर्ती होनी थी, लेकिन इतने अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में पास न होने की सूरत में पद घटा दिए गए हैं। शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर के दिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इस परीक्षा में 17 हजार शिक्षामित्र सफल हुए हैं।
भर्ती के लिए आवेदन 21 अगस्त से लिए जाएंगे। इससे पहले 20 अगस्त को इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त होगी। काउंसिलिंग के लिए 1 से 3 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद जिलों में नियुक्ति पत्र 5 सितंबर को बांटे जाएंगे। बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई में ली गई थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें