राज्य सरकार ने शनिवार को 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए आदेश जारी कर
दिया। हालांकि लिखित परीक्षा में केवल 41,556 अभ्यर्थियो के पास होने की
सूरत में केवल इतने ही पद भर पाएंगे।
इस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 21 अगस्त से लिए जाएंगे। 20 अगस्त को इसके
लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त होगी।
काउंसलिंग के लिए 1 से 3 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। जिलों
में नियुक्ति पत्र 5 सितंबर को बांटे जाएंगे।
आरक्षित वर्ग की भर्ती इन पदों पर पूरी नहीं हो पाई तो बाकी बचे पदों
में उतने पदों को तब तक रिक्त रखा जाएगा, जब तक उन पदों पर आरक्षित वर्ग की
नियुक्ति नहीं हो जाती।
शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई में ली गई थी। भर्ती के लिए इतना
कम समय देने के पीछे कारण है कि इससे पहले सरकार लिखित परीक्षा ले चुकी है।
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी पूरा ब्योरा दे चुके हैं। अब उन्हें आगे की
जानकारी देनी होगी। मसलन वे कहां तैनाती चाह रहे हैं। वहीं शिक्षामित्रों
को अपनी जिला वरीयता के साथ ही शिक्षामित्र पद पर नियुक्त होने की अवधि भी
बतानी होगी ताकि उन्हें भारांक दिया जा सके। इसके बाद लिखित परीक्षा व अन्य
शैक्षिक गुणांक और आरक्षण के हिसाब से जिले का आवंटन किया जाएगा।
ऐसी महिला पात्र नहीं जिसके एक से अधिक पति जीवित
शासनादेश में इस बात का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है कि चयन के लिए
ऐसी महिला पात्र नहीं होगी जिसके एक से अधिक पति जीवित हैं। सरकारी
नियमावली में अभी तक एक से अधिक पत्नियां जीवित होने की स्थिति में पुरुष
अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं थे। महिला अभ्यर्थियों पर भी यह लागू
किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें