एनबीटी, लखनऊ: आवेदन में संशोधन के लिए समय की मांग कर रहे सहायक
अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने राज्य शैक्षिक
अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने निदेशक की गाड़ी रोक ली। ऐसे में पुलिस ने अभ्यर्थियों
को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
प्रदर्शन कर रहे सचिन, श्रद्धा, महिमा,
रोहित कुमार, सुमित, शिवानी सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने बताया कि
उन्होंने जो ऑनलाइन आवेदन भरा था उसमें कुछ त्रुटि हो गई थी। लिखित परीक्षा
में सफल होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने संशोधन के लिए समय
देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मौका नहीं दिया जा रहा है। इससे
जॉइनिंग के लिए होने वाली काउंसलिंग में शामिल होने पर अभ्यर्थन निरस्त हो
सकता है। इस वजह से प्रदेशभर में चार से पांच हजार अभ्यर्थियों का भविष्य
अधर में फंस जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के
प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 शिक्षकों के पदों पर बीते 27 मई को लिखित
परीक्षा करवाई गई थी। इसमें 41,556 सफल घोषित हुए थे। इनकी काउंसलिंग एक
सितंबर से शुरू होनी है।
आश्वासन के बाद भी नहीं दिया जा रहा मौका
मैंने
फॉर्म भरते समय बीटीसी के पूर्णांक की जगह प्राप्तांक भर दिया था। इसे
सुधारने के लिए समय मांग रही हूं, लेकिन विभाग सुनने को तैयार नहीं है।
-महिमा भारती
आवेदन में बीटीसी का पूर्णांक गलत फीड हो गया था। इसमें संशोधन का मौका दिया जाना चाहिए। -शालिनी मिश्रा
ऑनलाइन
आवेदन में माता-पिता का नाम गलती से ऊपर-नीचे हो गया। इसके अलावा पूर्णांक
और प्राप्तांक भरने में त्रुटि हो गई थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी
ने आश्वासन दिया था कि संशोधन का मौका दिया जाएगा। लेकिन अब तक कोई आदेश
नहीं आया। -कमल सिंह
स्नातक के प्राप्तांक भरने में मुझसे त्रुटि हो
गई थी। मैंने परीक्षा भी पास कर ली है। यदि संशोधन का मौका न मिला तो
भविष्य अधर में फंस जाएगा। -आकाश कुमार
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें